spot_img
Homeमुंबईसरकारी प्रतिबंध के बावजूद नाबालिग को बार में परोसी गई शराब

सरकारी प्रतिबंध के बावजूद नाबालिग को बार में परोसी गई शराब

लड़की ICU में भर्ती – लोखंडवाला के ‘हॉप्स किचन एंड बार’ पर FIR

मुंबई(स भा): महाराष्ट्र सरकार द्वारा नाबालिगों को मादक पेय परोसने पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद मुंबई के लोखंडवाला इलाके में एक नाबालिग लड़की को बार में शराब पिलाए जाने का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय लड़की की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद ओशिवारा पुलिस ने ‘हॉप्स किचन एंड बार’ के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात नाबालिग लड़की अपनी 21 वर्षीय सहेली और दो अन्य दोस्तों के साथ बार में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बार कर्मचारियों ने बिना उम्र या पहचान पत्र की जांच किए उसे बीयर परोस दी। कुछ ही देर में लड़की को चक्कर और उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद दोस्तों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की के शरीर में शराब की अधिक मात्रा पाई गई।

पुलिस का कहना है कि यह बार पूर्ण शराब लाइसेंस के तहत संचालित होता है, लेकिन नाबालिग को शराब परोसना कानून का उल्लंघन है। जांच में सामने आया है कि बार स्टाफ ने शराब परोसने से पहले न तो उम्र सत्यापित की और न ही पहचान मांगी।

ओशिवारा थाने के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ‘हॉप्स किचन एंड बार’ के प्रबंधक समेत कर्मचारियों पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या बार में इससे पहले भी नाबालिगों को शराब परोसी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com