औंग, (स. भा.): कस्बे के प्राचीन मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास यदुनाथ अवस्थी ने भगवान कृष्ण और वेद ऋषि नारद के संवाद का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जीवन में भ्रम और कठिनाइयों के समय केवल भगवान कृष्ण की भक्ति ही मनुष्य को सही दिशा दिखा सकती है।
कथा व्यास ने आत्मा और परमात्मा के संबंध पर भी विस्तार से चर्चा की और बताया कि धर्म की स्थापना कठिन परिस्थितियों में भी की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भक्त सच्चे प्रेम में भगवान के प्रति समर्पित हो जाते हैं, उन्हें अवश्य ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में रविशंकर अवस्थी, सोमेश कृष्ण, राजेश शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, अंशु और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।


