spot_img
Homeनवी मुंबईहाईकोर्ट का आदेश: सिडको लॉजिस्टिक पार्क के किसानों को मिलेगा मुआवजा

हाईकोर्ट का आदेश: सिडको लॉजिस्टिक पार्क के किसानों को मिलेगा मुआवजा

नवी मुंबई (स. भा.): चिरले और बैलोंडखार में सिडको द्वारा प्रस्तावित 750 हेक्टेयर लॉजिस्टिक पार्क योजना से प्रभावित किसानों को राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि यदि किसान 22.5 प्रतिशत जमीन देने के विकल्प को नहीं चुनते हैं, तो उन्हें केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास अधिनियम 2013 के तहत मुआवजा और अन्य सुविधाएँ दी जाएँगी।

किसानों ने इस फैसले के बाद उरण स्थित सरकारी विश्राम गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान, याचिका दाखिल करने वाले एडवोकेट राजेश झाल्टे ने कहा कि यह निर्णय सिडको द्वारा वर्षों से किए जा रहे मनमाने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ है और किसानों के लिए न्याय की जीत है।

केंद्र कानून के तहत मिलेगा मुआवजा

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी मेट्रो सेंटर की है। किसानों को अब धोखाधड़ी वाली योजनाओं की बजाय केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास अधिनियम 2013 के तहत मुआवजा मिलना चाहिए।

भूमि अधिग्रहण विशेषज्ञ शाहजी पाटिल ने किसानों से अपील की कि वे सरकार की दोहरी भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ एकजुट हों और कानून का पूरा लाभ उठाएँ। एडवोकेट विजय पाटिल ने 2013 के अधिनियम की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। किसानों ने याचिका में सहयोग देने वाली एडवोकेट सुचिता ठाकुर और अन्य सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस फैसले के बाद प्रभावित किसानों ने खुशी और राहत जताई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com