spot_img
Homeमुंबईमहिला पत्रकार पर हमला — पुलिस ने लगाई सिर्फ़ मामूली धाराएं!

महिला पत्रकार पर हमला — पुलिस ने लगाई सिर्फ़ मामूली धाराएं!

मुंबई(सं. भा.): कांदिवली के चारकोप इलाके में एक महिला पत्रकार पर हमले और लूटपाट का मामला सामने आया है। ‘शाखा-9 न्यूज़’ यूट्यूब चैनल और साप्ताहिक अख़बार की मालिक खुशी रविंद्र नायक ने चारकोप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार शाम वे और उनका बेटा कैमरामैन चिराग नायक अनधिकृत निर्माण की जानकारी की पुष्टि करने चारकोप स्थित काका केणी चौक के पास पहुंचे थे।

शिकायत के अनुसार, मौके पर मौजूद कार्तिक शेट्टी और उसके तीन साथियों ने पत्रकार और कैमरामैन चिराग नायक के साथ हाथापाई की। इस दौरान कैमरामैन चिराग नायक को पत्थर से मारा गया, पत्रकार खुशी नायक पे 4 आदमी ने अटैक किया और मोबाइल फोन छीना गया और झड़प में सोने का मंगलसूत्र भी गायब हो गया।

हालांकि, इस गंभीर हमले के बावजूद चारकोप पुलिस ने सिर्फ़ मामूली धाराएं — भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 304, 352, 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
स्थानीय पत्रकारों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को हल्के में लिया है और पत्रकार सुरक्षा अधिनियम की धारा लागू नहीं की गई, जबकि घटना स्पष्ट रूप से पत्रकार पर हमले से जुड़ी है।

फिलहाल, चारकोप पुलिस की सब-इंस्पेक्टर लता सुरेश साल्वे इस मामले की जांच कर रही हैं। स्थानीय पत्रकारों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून का पालन ज़रूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com