spot_img
Homeमुंबईरायगढ़ से बदली महाराष्ट्र की सियासत

रायगढ़ से बदली महाराष्ट्र की सियासत

अजित पवार गुट ने बढ़ाई उद्धव ठाकरे से नजदीकी

मुंबई(सं. भा.): महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी समीकरण तेजी से बदलते नज़र आ रहे हैं। रायगढ़ जिले से महायुति (ग्रैंड अलायंस) के भीतर दरार गहराती दिख रही है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) से गठबंधन की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, रायगढ़ में दोनों दलों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ में लंबे समय से अजित पवार गुट के नेता और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे तथा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी के विधायक भरत गोगावले के बीच तीखी खींचतान चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि इसी मतभेद के चलते एनसीपी गुट ने यूबीटी के साथ हाथ मिलाने का फैसला लिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा बदल सकता है।
बीजेपी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह मुंबई बीएमसी चुनाव में कुछ सीटों पर अकेले उतर सकती है। ऐसे में रायगढ़ में एनसीपी गुट का यह नया समीकरण महायुति के भीतर असंतोष को और बढ़ा सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर रायगढ़ में यह गठबंधन आगे बढ़ा, तो राज्य स्तर पर भी नई सियासी हलचल तेज हो सकती है और नए समीकरण बनने की संभावना बलवती हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com