spot_img
Homeमुंबई“ड्रग्स नहीं, लक्ष्य चुनो” — समीर वानखेड़े ने युवाओं को दी प्रेरणा

“ड्रग्स नहीं, लक्ष्य चुनो” — समीर वानखेड़े ने युवाओं को दी प्रेरणा

मालाड में बॉस फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशा विरोधी जनजागरण अभियान में दी गई चेतावनी और उम्मीद का संदेश

मुंबई (सं भा): कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चेन्नई के एडिशनल कमिश्नर (IRS) समीर वानखेड़े और मुंबई पुलिस के पूर्व डीजी मोहन राठौर उपस्थित रहे।
दोनों अधिकारियों ने बच्चों और युवाओं को नशे के बढ़ते खतरे और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

समीर वानखेड़े ने अपने संबोधन में कहा— “ड्रग्स एक ऐसी आग है जो पहले शरीर को और फिर सपनों को जला देती है। कोई भी सफलता नशे से नहीं, बल्कि अनुशासन और सही दिशा से मिलती है। युवा अगर अपने लक्ष्य को चुन लें, तो उन्हें किसी नशे की जरूरत नहीं पड़ेगी।”      उन्होंने युवाओं से यह भी अपील की कि वे सही संगति में रहें, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लें, ताकि जीवन का हर क्षण सार्थक हो सके। पूर्व डीजी मोहन राठौर ने कहा कि समाज को यह समझने की आवश्यकता है कि नशा सिर्फ व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को तोड़ देता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के व्यवहार और मानसिक स्थिति पर संवेदनशील नजर रखें। कार्यक्रम की आयोजिका पीहू चौहान ने सभी अतिथियों और उपस्थित विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बॉस फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना जगाना है।

नशे के खिलाफ जंग अब सिर्फ कानून की नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी बन गई है।
इसी संदेश को लेकर बॉस फाउंडेशन ने मालाड पूर्व के वीर सावरकर मैदान में एक प्रभावशाली ड्रग्स विरोधी जनजागरूकता अभियान आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों स्कूली बच्चे, कॉलेज छात्र और अभिभावक शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com