spot_img
Homeमुंबईगोपाल शेट्टी ने पालक मंत्री को लिखा पत्र, स्कूलों में गीता पठन...

गोपाल शेट्टी ने पालक मंत्री को लिखा पत्र, स्कूलों में गीता पठन शुरू करने की मांग

मुंबई (सं.भा.): महानगरपालिका के स्कूलों में श्रीमद्भागवतगीता का पठन जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग करते हुए उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने कौशल विकास मंत्री और मुंबई के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा को पत्र लिखा है।

पत्र में गोपाल शेट्टी ने बताया कि मालाड (पश्चिम) की तत्कालीन नगरसेविका योगिता कोली ने लगभग तीन वर्ष पूर्व महानगरपालिका के सभागृह में एक प्रस्ताव पेश कर, सभी स्कूलों में गीता पठन की मांग की थी। यह प्रस्ताव सभागृह में बहुमत से पास हुआ था। लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद महानगरपालिका आयुक्त की ओर से कोई आदेश या निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

गोपाल शेट्टी ने पत्र में जोर देकर कहा कि श्रीमद्भागवतगीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि जीवन मूल्य, कर्तव्यबोध, नैतिकता और संस्कारों का मार्गदर्शन करती है। छात्रों के सर्वांगीण विकास और उत्तम संस्कारों के लिए इसका पठन अत्यंत उपयोगी है। पत्र में उन्होंने पालक मंत्री से अनुरोध किया कि इस विषय पर ध्यान देकर महानगरपालिका के आयुक्त को निर्देश जारी करें और सभी स्कूलों में गीता पठन तुरंत शुरू किया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com