मुंबई (सं.भा.): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित काले हिरण शिकार मामले पर आधारित बताई जा रही फिल्म “काला हिरण” एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार विवाद की वजह फिल्म से जुड़े एक अभिनेता का दावा है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि कहानी का प्रस्तुतिकरण उन्हें संतुलित नहीं लगा, जिसके चलते उन्होंने परियोजना से खुद को अलग कर लिया।
अभिनेता सोनू मिश्रा ने एक मीडिया बातचीत में दावा किया कि उन्हें फिल्म में एक प्रमुख किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था और उन्होंने शुरुआती शूटिंग भी की थी। हालांकि बाद में जब उन्होंने स्क्रिप्ट और अन्य दस्तावेजों का अध्ययन किया, तो उन्हें लगा कि कहानी का केवल एक पक्ष दिखाया जा रहा है। उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति या घटना को लेकर एकतरफा दृष्टिकोण प्रस्तुत करना उचित नहीं है, इसलिए उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया।
वहीं, फिल्म को लेकर कानूनी विवाद भी सामने आया है। मामले में अदालत ने फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा है और आगामी सुनवाई निर्धारित की गई है। दूसरी ओर फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि उनकी फिल्म किसी विशेष व्यक्ति को निशाना बनाकर नहीं बनाई गई है और न ही किसी को नकारात्मक रूप में पेश करने का उद्देश्य है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच फिल्म “काला हिरण” रिलीज से पहले ही चर्चा और विवाद का केंद्र बन गई है।
एकतरफा कहानी का हिस्सा नहीं बन सकता’ फिल्म छोड़ने पर अभिनेता का खुलासा
RELATED ARTICLES


