spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईतान्या मिश्रा की तस्वीरों ने खींचा ध्यान, सोशल मीडिया पर बढ़ी लोकप्रियता

तान्या मिश्रा की तस्वीरों ने खींचा ध्यान, सोशल मीडिया पर बढ़ी लोकप्रियता

मुंबई (सं. भा.) सोशल मीडिया पर इन दिनों अभिनेत्री और मॉडल तान्या मिश्रा की तस्वीरों और उनके काम को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इंटरनेट यूजर्स उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहकर संबोधित कर रहे हैं। बिहार के गया में जन्मीं 27 वर्षीय तान्या फिल्मों, वेब सीरीज, संगीत वीडियो और फैशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। तान्या ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने से पहले मगध विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। मॉडलिंग के दौरान उन्होंने कई फैशन और फिल्म पत्रिकाओं के लिए फोटोशूट कराया। वर्ष 2019 में उन्होंने आईएडब्ल्यूए मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और चौथा स्थान हासिल किया। 2024 में फैशन पत्रिका के कवर पर नजर आने के बाद उन्हें मॉडलिंग क्षेत्र में अधिक पहचान मिली। अभिनय की बात करें तो तान्या 2023 में आई फिल्म ‘गजनवी’ में नेहा की भूमिका निभा चुकी हैं।
कन्नड़ फिल्म ‘चेज’ में उन्होंने सीबीआई अधिकारी का किरदार निभाया था। इसके अलावा जैकी श्रॉफ और सिकंदर खेर जैसे कलाकारों वाली वेब सीरीज ‘चिड़िया उड़’ में भी वह दिखाई दीं। तान्या कई संगीत वीडियो का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमें ‘नखरो’, ‘तू मेरा हो जाएगा’ और ‘रहबरा 2.0’ शामिल हैं। सोशल मीडिया पर उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं और हालिया तस्वीरों के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। तान्या जल्द ही ‘सफर मोहब्बत का’ नाम के नए संगीत वीडियो में भी नजर आ सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com