मुंबई (सं. भा.) कुछ रिश्तों की शुरुआत किसी खास मुलाकात से नहीं, बल्कि एक छोटे से संदेश से होती है। नूपुर सेनन और गायक स्टेबिन बेन की प्रेम कहानी भी सोशल मीडिया पर भेजे गए एक संदेश से शुरू हुई थी। हाल ही में दोनों ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में अपने रिश्ते की शुरुआत से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। स्टेबिन ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में नूपुर को साथ गाना करने के लिए इंस्टाग्राम पर संदेश भेजा था। उस समय नूपुर यूट्यूब पर सक्रिय थीं। दोनों की संगीत में रुचि ने बातचीत का सिलसिला शुरू किया। हालांकि, नूपुर की नजर उस संदेश पर करीब चार साल बाद पड़ी। वर्ष 2020 में स्टेबिन का ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ का कवर सुनने के बाद नूपुर उनकी आवाज से प्रभावित हुईं और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। नूपुर के मुताबिक, इसके बाद स्टेबिन उन्हें गानों के वॉइस नोट भेजते थे, जिन्हें वह पसंद करती थीं। धीरे-धीरे सोशल मीडिया की बातचीत दोस्ती और फिर रिश्ते में बदल गई। दोनों ने जनवरी 2026 में उदयपुर में शादी की। शादी समारोह उदयसागर झील स्थित रैफल्स होटल में हुआ। कपल ने पहले 10 जनवरी को ईसाई रीति से विवाह किया, इसके बाद हिंदू परंपरा के अनुसार सात फेरे लिए।
इंस्टाग्राम पर भेजा संदेश बना प्यार की शुरुआत, नूपुर-स्टेबिन ने सुनाई कहानी
RELATED ARTICLES


