spot_img
Homeफिल्मी खबरेंप्रधान जी ने खोला ‘पंचायत 5’ की रिलीज का राज, अभी चल...

प्रधान जी ने खोला ‘पंचायत 5’ की रिलीज का राज, अभी चल रहा एडिटिंग-डबिंग का काम

मुंबई (सं. भा.) ‘पंचायत’ की कहानी और फुलेरा गांव के किरदारों ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। अब सीरीज के अगले अध्याय का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए नई जानकारी सामने आई है। प्रधान जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता रघुबीर यादव ने बताया कि पांचवें सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज से पहले अभी संपादन और डबिंग का काम चल रहा है। एक बातचीत के दौरान रघुबीर यादव ने बताया कि नए सीजन को दर्शकों तक पहुंचने में करीब दो से तीन महीने और लग सकते हैं। उन्होंने सीरीज से जुड़े कलाकारों की भी तारीफ की और कहा कि सभी ने अपने-अपने किरदारों को बेहद प्रभावी ढंग से निभाया है। खास तौर पर उन्होंने बिनोद की भूमिका निभाने वाले अशोक पाठक और बनराकस के किरदार में नजर आने वाले दुर्गेश कुमार का जिक्र किया। नए सीजन में कहानी के साथ संगीत में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। संगीतकार अनुराग सैकिया फिर से सीरीज के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। बताया गया है कि ‘पंचायत’ की पुरानी पहचान और सरल अंदाज को बनाए रखते हुए इस बार संगीत में कुछ नए प्रयोग किए जा रहे हैं। पांचवें सीजन की रिलीज तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों को फुलेरा गांव की अगली कहानी देखने के लिए फिलहाल थोड़ा और इंतजार करना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com