spot_img
Homeफिल्मी खबरेंकॉमेडी के नए सफर पर अली फज़ल-ऋचा चड्ढा नई फिल्म की तैयारियां...

कॉमेडी के नए सफर पर अली फज़ल-ऋचा चड्ढा नई फिल्म की तैयारियां शुरू

मुंबई (सं.भा.) : अभिनेता अली फज़ल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। ‘फुकरे’ सीरीज में अपनी दमदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने वाली यह जोड़ी अब एक नई कॉमेडी फिल्म में पहली बार ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी की भूमिका निभाएगी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा के बाद प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अली फज़ल ने सोशल मीडिया के जरिए नई फिल्म की घोषणा करते हुए बताया कि यह कहानी दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जिसमें हास्य के साथ सामाजिक व्यंग्य का भी तड़का देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऋचा चड्ढा के साथ पहली बार मुख्य जोड़ी के रूप में काम करने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन शशि वर्मा करेंगे, जबकि निर्माण स्क्रीनवर्क प्रोडक्शंस और गिरिराज प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म में अभिनेता कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्माताओं के अनुसार, इसकी शूटिंग वर्ष के अंत तक शुरू होने की संभावना है। इस नई फिल्म के अलावा अली फज़ल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर अपने चर्चित किरदार ‘गुड्डू भैया’ के रूप में नजर आएंगे। वहीं, नई कॉमेडी फिल्म की घोषणा के बाद दर्शक एक बार फिर अली फज़ल और ऋचा चड्ढा की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com