spot_img
Homeअन्यA fun secret from daughter Palak Tiwari's childhood: Shweta Tiwari shares an...

A fun secret from daughter Palak Tiwari’s childhood: Shweta Tiwari shares an old anecdote.

मुंबई (सं.भा.) : अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस थ्रोबैक वीडियो में श्वेता तिवारी ने पलक तिवारी के बचपन की कुछ मजेदार आदतों का खुलासा किया है, जिसे सुनकर प्रशंसक भी मुस्कुराने पर मजबूर हो रहे हैं। वीडियो में मां-बेटी की हल्की-फुल्की बातचीत भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। बातचीत के दौरान श्वेता तिवारी ने बताया कि बचपन में पलक तिवारी अक्सर अपने कमरे में काल्पनिक छात्रों की क्लास लगाती थीं। वह घर की दीवारों, अलमारी और कमरे में चॉक से लिखती रहती थीं। इसी वजह से उन्हें कई बार लगता था कि पलक बड़ी होकर शिक्षिका बनेगी।
हालांकि, पलक तिवारी का सपना शुरू से ही अभिनेत्री बनने का था। वीडियो में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। डांस सीखने को लेकर भी उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें डांस करना पसंद है, लेकिन उसे सीखना नहीं।
यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशंसक मां-बेटी की शानदार बॉन्डिंग की सराहना कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने पलक तिवारी के बचपन के मासूम अंदाज की जमकर तारीफ की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com