spot_img
Homeमहाराष्ट्रइंसान की रफ्तार ने फिर ले ली एक बेजुबान की जान"

इंसान की रफ्तार ने फिर ले ली एक बेजुबान की जान”

विनय दूबे/भाईंदर 

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के किनारे से गुजरने वाला ठाणे-घोडबंदर मार्ग अब वन्यजीवों के लिए “मौत का हाईवे” बनता जा रहा है।

सोमवार की आधी रात, जब पूरा शहर सो रहा था, तब शायद झुंड से भटका एक हिरण अपनों की तलाश में जान जोखिम में डालकर चेना गाँव से सटी सड़क पार कर रहा था। तभी अंधेरे को चीरती हुई एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और सब कुछ खत्म कर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हिरण उछलकर दूर जा गिरा। वो तड़प रहा था, सांसें टूट रही थीं। कुछ नेक दिल लोगों ने गाड़ी रोककर उसे बचाने की कोशिश की, उसके सिर पर हाथ फेरा… लेकिन चोटें बहुत गहरी थीं। कुछ ही मिनटों में उस बेजुबान ने दम तोड़ दिया।

घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा सोशल मिडिया पर फूट पड़ा। कमेंट्स में एक ही सवाल गूंज रहा है – “आखिर कब तक?”

हालांकि ये पहली बार नहीं है। इसी सड़क पर पहले भी तेंदुआ, बंदर, हिरण… कई निर्दोष वन्यजीव इंसानों की लापरवाही की भेंट चढ़ चुके हैं। इसलिए वन्यजीव प्रेमी सालों से मांग कर रहे हैं कि यहां वाइल्डलाइफ कॉरिडोर या अंडरपास बनाया जाए, ताकि जंगल के जानवर सुरक्षित अपने घर तक पहुंच सकें। लेकिन फाइलें धूल खा रही हैं और सड़क पर बेजुबानों का खून बह रहा है ।

एक हिरण की मौत सिर्फ एक दुर्घटना नहीं है। अपितु ये हमारी संवेदनहीनता का आईना है। जंगल से जमीन छीनकर हमने सड़कें बना लीं, और अब उन्हीं सड़कों पर जंगल के वारिसों की जान जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com