spot_img
Homeमहाराष्ट्रहार पहनाई पर राह भुलाई जयंती पर याद, बाकी दिन बर्बाद"

हार पहनाई पर राह भुलाई जयंती पर याद, बाकी दिन बर्बाद”

विनय दूबे/भाईंदर

जनसेवा के प्रतिक महान राष्ट्र भक्त क्रान्तिसिंह नाना पाटील की 126 वीं जयंती के अवसर पर मीरा भाईंदर मनपा के मुख्य कार्यालय में मंगलवार को औपचारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमबीएमसी आयुक्त राधाबिनोद शर्मा व उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील ने क्रांतिसिंह नाना पाटील के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने क्रांतिसिंह पाटील द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों — स्थानीय विकास के लिए चलाई गई मुहिम, समाजसेवा में उनकी निष्ठा और युवाओं को मार्गदर्शन देने के उनके संकल्प — को उजागर किया।

कांग्रेस नगरसेवक जय ठाकुर ने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि वही है जब सरकारी काम समय पर और बिना किसी अनावश्यक रुकावट के पूरे हों। कार्यालयों में दबाव-धक्कों की संस्कृति समाप्त हो, और गरीब नागरिकों के मामले बिना रिश्वत या कोई रुकावट के निपटें। हमें क्रांतिसिंह के आदर्श — शिक्षा, समानता, स्वराज और स्वच्छता — को जमीनी हकीकत बनाना होगा। यह केवल भाषणों से सम्भव नहीं; इसे काम और नीति से सिद्ध करना होगा। स्कूलों और कॉलेजों में उनके संघर्ष और सिद्धांतों की सच्ची कहानी बतानी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी “लाइक” की तुच्छ चाह में नहीं, बल्कि स्पष्ट लक्ष्य लेकर बड़े हों।
वरना, सिर्फ सुबह उन्हें फूल और श्रद्धांजलि चढ़ा देने से क्या फायदा, जब शाम को वही भ्रष्टाचार, लापरवाही और जनता को परेशान करने का व्यवहार चलता रहेगा।

आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने कहा कि नाना पाटील के आदर्शों को अपनाकर ही हम पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन दे सकते हैं।
तेजी से बढ़ते शहर में स्वच्छता, सड़क, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए काम हो रहा है, तो नाना पाटील का “जनता पहले” वाला मंत्र हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मार्गदर्शक है।

उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल के अनुसार महान देश भक्त क्रांतिसिंह नाना पाटील का समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। उनके मार्गदर्शन के सिद्धांतों को हम महानगरपालिका की सेवाओं में आत्मसात करेंगे।”उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे एक आदर्श शहर निर्माण में प्रशासन का सहयोग करें।

पूर्व नगरसेवक रोहित सुवर्णा ने प्रशासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्रांतिसिंह नाना पाटील ने हमें सिखाया कि असली सरकार जनता की होती है और असली ताकत सेवा में है। पद कोई भी हो, अगर नीयत साफ हो तो व्यवस्था बदली जा सकती है। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ “प्रति सरकार” चलाकर आम जनता को सत्ता का हक दिलाने वाले नाना पाटील आज भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा हैं।

कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. सचिन बांगर, शहर अभियंता दीपक खांबित, कार्यकारी अभियंता शरद नानेगावकर सहित मनपा के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com