spot_img
Homeमहाराष्ट्रशिवसेना प्रवक्ता दीप काकडे के विवादित बयान ने एक बार फिर सुलगाई...

शिवसेना प्रवक्ता दीप काकडे के विवादित बयान ने एक बार फिर सुलगाई आग, मंत्री के कथनी और करनी में फर्क 

विनय दूबे/भाईंदर 

गायमुख से फाउंटेन होटल तक सड़क की दुर्दशा के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना के बीच मचा घमासान शिवसेना प्रवक्ता दीप काकडे के विवादित बयान से भाजपाइयों में रोष। विधायक नरेंद्र मेहता ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को सुनाया खरी खरी,भाजपा विधायक ने 10 अगस्त को ‘रास्ता रोको’ आंदोलन की घोषणा कर प्रशासन और सरकार से त्वरित समाधान की मांग की है लेकिन इस विवाद के बीच एक सकारात्मक बात यह भी है कि सड़क मरम्मत और फंड मंजूरी का मुद्दा अब सार्वजनिक दबाव के केंद्र में आ गया है।

मेहता ने आरोप लगाया कि मंत्री प्रताप सरनाईक जानबूझकर जनता को गुमराह कर रहे हैं और गलत आरोप पालिका प्रशासन पर लगा रहे हैं,2024 में जब एमबीएमसी में प्रशासक राज था तब उस समय के प्रशासक के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से 4 किलोमीटर के फाउंटन-गायमुख राज्य महामार्ग को पालिका को सौंप दिया गया। उस समय इस रास्ते की मरम्मत पर पालिका ने 8 करोड़ रुपये खर्च किए।”मेहता ने बताया कि शहर के अंदरूनी रास्तों का सीमेंट काँक्रीटीकरण करने के लिए 17 नवंबर 2022 को शासन ने मंजूरी दी थी। इंडियन बैंक ने 500 करोड़ का कर्ज भी मंजूर किया है। लेकिन मंत्री सरनाईक के दबाव के कारण राज्य सरकार अब तक अंतिम मंजूरी नहीं दे रही है। जिसके विरोध में मजबूरन हम 10 अगस्त को रास्ता रोको आंदोलन करेंगे।

विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि शहर के अंदरूनी रास्तों की देखरेख की जिम्मेदारी एमबीएमसी की है। लेकिन फाउंटन से गायमुख तक का रास्ता राज्य महामार्ग है जो शासन के अधीन आता है। वहीं वर्सोवा से दहिसर चेक नाका तक का रास्ता केंद्र सरकार के पास है। ऐसे में इन दोनों रास्तों की मरम्मत की जिम्मेदारी राज्य और केंद्र सरकार की है। इसके बावजूद हमारी मनपा पर सुनियोजित तरीके से यह 4 किलोमीटर लम्बी सड़क थोपी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पालिका के पास अपने अंदरूनी रास्तों के लिए भी पैसे नहीं हैं, तो राज्य के अधीन आने वाला रास्ता पालिका क्यों दुरुस्त करे?

भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुरेश येवले ने परिवहन मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुरेखा होटल महामार्ग से चेना गाँव में बन रहे आलीशान निजी प्रोजेक्ट तक जाने वाली 12 मीटर वाली डीपी रोड को सिर्फ निहित स्वार्थ के लिए 18 मीटर कराकर कुल 49 करोड़ रुपये फूँक कर अब भ्रष्टाचार का गलत आरोप लगाया जा रहा है। नये नये शिवसैनिक बने दीप काकडे आये दिन बेसिरपैर की बातें कर लोगों को उकसाने का कार्य कर रहे है, इन्हीं लोगों के कारण युति धर्म की बलि तो चढ़ ही गई साथ ही शहर का माहौल भी ख़राब हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com