spot_img
Homeकल्याणहोली होराइजन स्कूल में महा रुद्राभिषेक,श्रद्धा और एकता का संदेश

होली होराइजन स्कूल में महा रुद्राभिषेक,श्रद्धा और एकता का संदेश

कल्याण(सं.भा.) सावन पर्व के पावन अवसर पर भगवान शिव की आराधना का दौर जारी है। इसी क्रम में कल्याण स्थित होली होराइजन स्कूल परिसर में श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच महा रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। संत श्री अप्रमेय प्रपन्नाचार्य जी के निर्देशन एवं सानिध्य में पूजा की सभी धार्मिक विधियां विधि-विधान से संपन्न हुईं। परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

आयोजन के संयोजक डॉ. रमाकांत क्षितिज ने कहा कि सावन में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। अच्छे कार्यों को अकेले करने के बजाय सामूहिक रूप से करना अधिक सार्थक होता है। जब अनेक लोग एक उद्देश्य के लिए एक साथ आते हैं तो व्यक्तिगत अहंकार पीछे रह जाता है और सामूहिक उद्देश्य सर्वोपरि हो जाता है। सामूहिक शिव आराधना से सहयोग, समर्पण और एकत्व की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय आध्यात्मिक चिंतन में ईश्वर निराकार और सर्वव्यापी माना गया है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए रुद्राभिषेक को केवल व्यक्तिगत पूजा तक सीमित न रखकर सामूहिक सहभागिता का स्वरूप दिया गया। लोगों को साथ लेकर चलना और सामूहिक प्रयास करना उनके लिए सदैव महत्वपूर्ण रहा है।

पूजा के दौरान यश, अमर, देवानंद एवं एडवोकेट नितेश पांडे ने श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक विधियां उचित क्रम और विधि-विधान से संपन्न कराने में सहयोग किया। उनके सहयोग से सभी श्रद्धालुओं ने सहजता से धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

महा रुद्राभिषेक में गिरजा शंकर मिश्र, सभाजीत पांडे, राजेंद्र तिवारी, मनोज मिश्रा, संजय पांडेय, सुशील पांडे, विनोद पांडे, डॉ. विजय यादव, आकाश मिश्रा, श्रीकांत तिवारी, लाल पांडे, भानुमति तिवारी, अमरावती पांडे, श्वेताँक उपाध्याय और मुक्ति तिवारी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने परिवार सहित सहभागिता की।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। सामूहिक शिव आराधना के माध्यम से श्रद्धालुओं ने एकता, सहयोग, समर्पण और अहंकार से ऊपर उठकर सामूहिक उद्देश्य के लिए साथ आने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com