मुंबई (संवाददाता)। अच्छे दिन देश में आने की बात कह कर गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन गए पर केंद्र सरकार के सरकारी विभाग में आज तक अच्छे दिन नहीं आए है। इस का प्रत्यक्ष उदाहरण है प्रसार भारती और ऑल इंडिया रेडियों । असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोग्राम) के पद से अपनी रिटारमेंट के बाद से सुनील देवधर अपनी ग्रेज्यूटी के लिए दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है पर अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है।
बता दे कि सुनील देवघर ऑल इंडिया रेडियो पुणे में कार्यरत थे। जुलाई २०१६ को वह असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोग्राम) के पद से रिटायर्ड हुए। उनका कहना है कि ऑल इंडिया पुणे कार्यालय ने उनके रिटार्यमेंट के बाद उनके पेंशन से जु़डे सारे कागजात वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले पे एंड ऑडिट ऑफिस `पाओ’ को भेज दिया।
`पाओ’ का कहना है कि ११ वर्ष तक उन्हें अधिक वेतनमान मिलता रहा ऐसे मे सात लाख ७० हजार रुपए उनके ग्रेज्यूटी से काटा जा रहा है।
देवघर का कहना है कि वे रिटायर्ड हो चुके हैं और उनके लिए ७,७०००० रुपए काफी सामने रखते हैं। उनका यह भी कहना है कि उनके जैसे सैक़डों ऑल इंडिया रेडियो के कर्मचारी अपनी ग्रैज्यूटी के लिए उन्हीं की तरह दर-दर भटकने को मजबूर हैं।


