मुंबई (संवाददाता)। मानसून के खत्म होने के बाद भी शहर में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप कायम है, आलम यह है कि रोजाना १२५ मुंबईकर मलेरिया और डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।
मनपा ऑक़डों के अनुसार १ से ३१ अक्टूबर के बीच ३ हजार ८५६ लोग मलेरिया डेंगू के शिकार हो चुके हैं। वहीं इस प्राण घातक रोग की चपेट में आने की वजह से एक महीने के भीतर ५ मरीजों को अपनी जान गंवानी प़डी है। जिसमें डेंगू से ३ और मलेरिया से १ और हेपेटाइटिस से १ पी़डितों की मौत हुई है।
डेंगू की चपेट में आने की वजह से भांडुप की रहने वाली ३५ वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जबकि कांदिवली के २५ वर्षीय युवक व ५० साल की महिला को भी अपनी जान गंवानी प़डी है। वहीं हेपेटाइटिस के कारण मलवानी के ६ वर्षीय बच्चे और मलेरिया की चपेट में आने की वजह से ७२ वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हुई है।
१ से ३१ अक्टूबर के बीच डेंगू के २१२ और मलेरिया के ५६३ मामले सामने सामने आए हैं बीतें ३१ दिनों में डेंगू के ३ हजार २९३ संदिग्ध मामले सामने आए हैं डेंगू व मलेरिया के साथ, हेपेटाइटिस, गेस्ट्रो, लेप्टो से भी मुंबईकर परेशान हैं, पिछले महीने में लेप्टो के १८ और गैस्ट्रो के ५४६ मामले पाए गए हैं।


