spot_img
Homeमुंबईसाई के दरबार में भक्तों की भीड़, रामनवमी में करोड़ों का...

साई के दरबार में भक्तों की भीड़, रामनवमी में करोड़ों का चढ़ावा

मुंबई (सं. भा.) श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था (ट्रस्ट) शिर्डी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय रामनवमी महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हुआ. इसके चलते शिर्डी स्थित साईबाबा मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा लोगों ने अर्पित किया.

     संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुरेश हावरे के अनुसार शिर्डी में हर वर्ष तीन दिनों तक रामनवमी का आयोजन किया जाता है जिसमे लाखों की संख्या में भक्त मत्था टेकते हैं. इस वर्ष रामनवमी महोत्सव में चार दिनों में 4 करोड़ 16 लाख रूपये का दान साईं बाबा के चरणों में भक्तों ने अर्पित किया. दान पेटी से इस दौरान एक करोड़ 92 लाख तथा दान काउंटर पर एक करोड़ 11 लाख जमा हुए. जबकि 7 लाख 61 हजार रूपये की कीमत के सोने के गहने तथा एक लाख 11 हजार रूपये के चांदी के गहने अर्पित किये गये. साथ ही 14 देशों की 4 करोड़ 16 लाख मूल्य की विदेशी मुद्रा चढाई गयी.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com