मुंबई (सं. भा.) सर्व धर्म समभाव के तहत कार्य करने वाली सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सत्संग परिवार के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में परिवार से जुड़े लोग मौजूद रहे. कांदिवली पूर्व के ठाकुर विलेज स्थित ठाकुर आडिटोरियम में संस्था की सर्व साधारण बैठक में मनोज अग्रवाल को सर्व सम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना गया.
पिछले दो दशकों से विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक क्षेत्रों में काम करने वाली संस्था की नई कार्यकारिणी में पवन दाधीच को उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल मंत्री, निखिल गोयंका संयुक्त मंत्री, चांद तुलसीयान को कोषाध्यक्ष तथा राकेश रेखान को संयुक्त कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध रूप से चुना गया. कार्यक्रम में सभी अतिथियों के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया. सत्संग परिवार को 2015 में कांदिवली पूर्व की दामू नगर की झोपडपट्टी में लगी आग में निष्काम भाव से सेवा करने पर बेस्ट एनजीओ के अवार्ड से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा संस्था धार्मिक आयोजन, जल, अनाज वितरण, गाय सेवा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करती रहती है.


