spot_img
Homeउत्तर प्रदेश2045 बूथों पर पूरी तैयारी, अब मतदाताओं की बारी

2045 बूथों पर पूरी तैयारी, अब मतदाताओं की बारी

फतेहपुर (सं. भा.) : धूल भरी आंधी व भारी गहमागहमी के बीच रविवार को 2045 पोलिग पार्टियां अपने अपने बूथ में पहुंच गई। पहली बार ऐसा हुआ कि शत-प्रतिशत पोलिग पार्टियां बस से रवाना की गयी। बूथ पर चुनाव कराने के लिए पोलिग पार्टियों को जीटी रोड़ स्थित विज्ञान भवन से ईवीएम मशीन व अन्य चुनाव सामग्री उपलब्ध करायी गयी। अंतिम क्षण में ड्यूटी कटवाने के लिए सक्रिय कई कर्मचारियों ने जहां चुनाव कार्य से मुक्ति पा ली तो वही ऐसे भी अनेक कर्मचारी रहे जो ड्यूटी कटवाने के लिए अफसर के पीछे चक्कर लगाते रहे, आखिर में कर्तव्य पालन का उपदेश ही इनके हिस्से आया।

लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए 2045 बूथों में पोलिग पार्टियां रवाना करने का सिलसिला सुबह करीब दस बजे से शुरू हुआ। ड्यूटी डिकोडिग के साथ ही विधान सभावार बनाए गए स्थलों में अफरा-तफरी शुरू हो गयी। आलम यह रहा कि पोलिग पार्टी के सदस्य एक दूसरे को खोजते नजर आए। कई वाहन तैयार खड़े थे लेकिन एक बजे तक पोलिग पार्टी की निकासी नहीं हो सकी। विज्ञान भवन में अंतिम खेप के रूप में ढाई बजे पोलिग पार्टियां रवाना हुई। डीएम संजीव सिंह व सीडीओ चांदनी सिंह सुबह जैसे ही रवानगी स्थल पर पहुंची उनका माथा ठनक गया। पंडाल-पंडाल जाकर पूछा बताओ आप यहां कैसे बैठे है। डीएम ने एडीएम के सहायोग से एनांउस कराकर तुरंत ही पोलिग पार्टियों की रवानगी शुरू करायी। विज्ञान भवन में ड्यूटी डिकोडिग, ईवीएम प्राप्त करने व अन्य चुनाव सामग्री प्राप्त करने के लिए हर विधान सभा में अलग अलग काउंटर बनाए थे। इस दौरान लोक सभा प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक तथा पुलिस प्रेक्षक भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को जांचा। रवानगी को लेकर एडीएम पप्पू गुप्ता, एआरओ प्रहलाद सिंह, प्रमोद झां, राहुल कश्यप, विनय शंकर उपाध्याय, रमेश चंद्रा, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, समेत अन्य अधिकारी लगे रहे। पहली बार बने कार्मिकों में दिखा उत्साहमतदान ड्यूटी में लगाए गए वह कर्मचारी खासे उत्साहित रहे जो पहली बार चुनाव ड्यूटी करने के लिए बूथ के रवाना हुए। शिक्षिक अश्वनी मिश्रा की माने तो उन्हें सुजानपुर बूथ मिला है, बतौर मतदान अधिकारी प्रथम उनकी ड्यूटी लगी है। लोकतंत्र के महापर्व में वह भी सहयोग कर रही है इसका उन्हें गर्व है। शिक्षक सनित कुमार की माने तो उनका भी चुनाव ड्यूटी का पहला अनुभव है। बतौर पीठासीन अधिकारी वह अपने दायित्व का निर्वहन बूथ पर करने के लिए उत्साहित है। इसी तरह सुरेश चंद्र, महेश कुमार, प्रीति, राशि भी पहली बार ही चुनाव ड्यूटी को लेकर उत्साहित दिखे।

मम्मी ड्यूटी में पापा की गोद में बच्चा

विधान सभा चुनाव में तमाम सर्तकता के बाद भी ऐसी महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लग गयी जिनके छोटे छोटे बच्चे है। ड्यूटी कट न पाने का रंज मन मे लिए यह कर्मचारी विज्ञान भवन पहुंची, सुनीता, राधिका, जरीना, का दर्द यह रहा कि बार बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब ड्यूटी तो करनी है इसी लिए पति को साथ लेकर आए है, बूथ में यह बच्चा संभालेंगे। चार बसें हुई खराब, रिकवरी वाहन से पहुंचे बूथ

खागा विधान सभा के बूथों में भेजी गयी बस संख्या 360, जहानाबाद विधानसभा के लिए भेजी गयी बस संख्या 42 व 61 तथा सदर विधान सभा की बस संख्या 213 पोलिग पार्टियों को बूथ तक नहीं पहुंचा सकी। यह बसें विज्ञान भवन से रवाना होने के बाद बीच रास्ते में खराब हो गयी। डीएम के पास इनकी खराबी की सूचना आई तो इनकी जगह पर तुरंत रिकवरी वाहन भेजे गए। उक्त चार बसों की 32 पोलिग पार्टियां शाम करीब पांच बजे अपने बूथों में पहुंच गयी। मोबाइल नेटवर्क ने खूब छकाया

विज्ञान भवन में दस हजार चुनाव कार्मिक, करीब पांच हजार पुलिस कर्मी व इतने ही अधिकारी कर्मचारी एक साथ जब विज्ञान भवन में एकत्रित हुए तो मोबाइल नेटवर्क धड़ाम हो गया है। कर्मचारी व अधिकारी एक दूसरे को फोन लगा रहे लेकिन किसी का फोन ही नहीं लग रहा था। मेले जैसे माहौल में एक दूसरे को खोजने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यह बात अलग है कि जैसे जैसे पार्टियां रवाना होकर जाने लगे लोग कम हुए नेटवर्क साथ देने लगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com