spot_img
Homeमुंबई३० मिनट में मुंबई से ठाणे, सरकार खरीदेगी पांच स्पीड बोट

३० मिनट में मुंबई से ठाणे, सरकार खरीदेगी पांच स्पीड बोट

मुंबई (सं. भा. संवाददाता) सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर से राज्य सरकार द्वारा वॉटर टैक्सी की सेवा शुरू कर दी जाएगी। राज्य सरकार ने ५ स्पीड बोट टैक्सी खरीदने की प्रकिया भी शुरू कर दी है। सबसे अच्छी बात यह है कि उक्त वॉटर टैक्सी दक्षिण मुंबई से पूर्वी उपनगर यानी ठाणे तक का समुद्री सफर महज ३० से ४० मिनट में तय करेगी।

बता दें कि महाराष्ट्र मेरी टाइम बोर्ड, सिडको, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमबीपीटी) और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) द्वारा ५ स्पीड बोट टैक्सी खरीदी जा रही है। एक वॉटर टैक्सी की कीमत ७ करोड़ रुपए बताई जा रही है। एमबीपीटी के चेयरमैन संजय भाटिया ने बताया कि अक्टूबर तक यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। भाऊचा धक्का में वॉटर टैक्सी स्टैंड बनाया जाएगा। वहां से यह वॉटर टैक्सी ठाणे, नेरुल, कारंजा, कंहोजी आंग्रे, बेलापुर, नई मुंबई एयरपोर्ट तक जाएगी। वॉटर टैक्सी आम टैक्सी से भी कम समय में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाएगी। इस बोट की वाहक क्षमता २० यात्री की होगी। आमतौर पर ठाणे से फोर्ट तक पहुंचने के लिए टैक्सी का किराया लगभग ५५० रुपए होता है। लगभग उतने ही दाम में और कम समय में स्पीड बोट से लोग सफर कर पाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com