spot_img
Homeमुंबईयोग दिवस की तैयारी जोरों पर

योग दिवस की तैयारी जोरों पर

मुंबई (सं. भा.)। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राज्य के सभी २८८ तहसीलों में मनाया जाएगा। प्रत्येक तहसील में कम से कम ५ हजार छात्र भाग लेंगे। शिक्षा और खेल मंत्री विनोद तावड़े ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी। विनोद तावड़े ने बताया कि योग दिसव में स्कूल, कॉलेज, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड के छात्र आयोजन में बाग लेंगे।

राज्य भर से लगभग १५ लाख छात्र इसमें सहभागी होंगे। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी किए गए योग प्रोटोकॉल विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे। साथ ही योग सिखाने वाले संस्थानों के मार्गदर्शन में योग दिवस मनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने सभी नागरिकों से २१ जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com