मुंबई (संवाददाता)। कांदीवली (प.) में स्टेशन के बाहर चलने वाला दावत बार इन दिनों मौज मस्ती करने वालों के लिए सैरगाह बन गया है। सूत्रों की माने तो इस बार में सबकुछ खुल्लम-खुल्ला होता है। मजे की बात है यह सब कुछ पुलिस की निगरानी में होता है।
जानकारी के अनुसार कांदिवली का यह बार अश्लील डांस के लिए जाना जाता है। सामाजिक संगठनों की शिकायत पर इस बार पर कई बार कार्रवाई हो चुकी है लेकिन बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस से सांठगांठ कर के इसका मैनेजर यशवंत इसे पूरी तरह से रंगीन बना चुका है। शौकीन लोग यहां प्यास बुझाते हुए दूर से आते हैं। मजे की बात है कि पुलिस की गा़डी इसके सामने ख़डी होकर निगरानी करती है। ताकि अन्य विमान की छापेदारी से बचाया जा सके।


