- केंद्रीय राज्यमंत्री बी. एल. वर्मा ने समाज के कार्यों की सराहना किया
मुंबई (सं. भा.) अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा द्वारा महारानी अवंतीबाई लोधी के जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन नई मुंबई के खारघर में 12 अप्रैल को किया गया । इस समारोह में देश के कई राज्यों से हजारों की संख्या में समाज के गणमान्य लोग शामिल हुये । केंद्रीय राज्यमंत्री बी. एल. वर्मा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर समाज के लोगों का मार्गदर्शन करते हुए लोधी योद्धाओं के कार्यो की खूब सराहना किया। इस मौके पर समाज के तरफ से बी. एल. वर्मा जी का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।
ऐसी जानकारी लोधी राजपूत क्षत्रिय महा संघ फाउंडेशन मुंबई के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक राजपूत ने दी है।
महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल को नई मुंबई के खारघर सेक्टर 22 के श्रीराघवेंद्रस्वामी मठ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो गुरुद्वारा तक जाकर देर शाम समाप्त हुई।
राष्ट्रीय कार्य कारिणी का अधिवेशन 13 अप्रैल की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालयम,श्रीराघवेंद्रस्वामी मठ,नई मुंबई के खार घर में चला।इस समारोह में कई दिग्गज राजनेता,मंत्री एवं विधायको को ने उपस्थित होकर लोधी समाज के सामाजिक कार्यों से सबको अवगत कराया।
विशेष अतिथि के रूप में स्वामी श्रीकंठानंद महाराज उपस्थित होकर मार्गदर्शन एवं अशिवचन देकर सभी को कृतार्थ किया।
इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा(डेविड), चंद्रनारायन सिंह लोधी,एडवोकेट अशोक सिंह राजपूत ,चरनदेव राजपूत,श्रीमती जागृति राजपूत,शशि भूषण सिंह लोधी,रामनरेश लोधी,नंदलाल लोधी ने कड़ी मेहनत कर सफल बनाया।


