प्रयागराज/कौशांबी, (सं. भा.) रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के मामले में नया दावा सामने आया है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने आरोप लगाया कि उन पर 21 लाख रुपये के लालच में हमला कराया गया। उनका कहना है कि यह साजिश उन्हें कोर्ट तक पहुंचने और सबूत देने से रोकने के लिए रची गई थी।
आशुतोष महाराज के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास चलती रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने उनके नाक, चेहरे और हाथ पर वार किए। घायल अवस्था में उन्हें प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। आशुतोष महाराज का दावा है कि हमलावर उनकी नाक काटकर उन्हें सबूत देने से रोकना चाहते थे, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि “भगवान की कृपा से मेरी जान बच गई, वरना हमलावर मुझे मार सकते थे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पहले ही उनकी नाक काटने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम देने की बात कही थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।
आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के मामले में नया दावा सामने आया
RELATED ARTICLES


