- फिर भी कांदिवली पुलिस नहीं कर रही तड़ीपार
- हर पान टपरी पर डबल दाम पर मिलता है गुटखा
मुंबई (सं. भा.) : महाराष्ट्र में सरकार ने गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंधित लगाया हुआ है। इसके बावजूद पूरी मुंबई में गुटखा मिल रहा है सवाल यह है की प्रतिबंध के बावजूद भी आखिर गुटखा मुंबई में पहुच कैसे रहा है इसके पीछे कहीं न कहीं गुटखा माफियाओं और पुलिस की मिलीभगत जिम्मेदार है। स्थानीय पुलिस के संरक्षण में गुटखे का अवैध करोबार खूब फलफूल रहा है। इसका ताजा उदाहरण कांदिवली पुलिस स्टेशन की हद में देखने को मिला है। एक ओर ज़ोन 11 के डीसीपी का स्क्वाड गुटखा माफियाओं के खिलाफ छापामारी कर लाखों रुपए का गुटखा बरामद कर रहा है। तो, दूसरी ओर सबकुछ जानते हुए भी कांदिवली पुलिस गुटखा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न कर हाथ पर हाथ धरे बैठी दिखाई देती है। गुटखा माफियाओं के खिलाफ शिकायतों के इतने अंबार लगे हुए है फिर भी न तो उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्यवाई की जा रही है और न ही उन्हें तड़ीपार किया जा रहा है। जबकि कानूनन एक आरोपी के खिलाफ निश्चित संख्या में शिकायते आने के बाद उन्हें तड़ीपार कर दिया जाता है।
गौरतलब है कि कांदिवली पश्चिम के लालजी पाड़ा स्थित अंबेडकर स्कूल के बगल की चॉल में गुटखा का अवैध कारोबारी रामकृपाल रामकमल चौरसिया रहता है। ज़ोन 11 के डीसीपी स्क्वाड को जानकारी मिली कि रामकृपाल चौरसिया अपने घर में लाखों रुपए कीमत का प्रतिबंधित गुटखा छुपा रखा है। जानकारी होने के बाद डीसीपी स्क्वाड ने रामकृपाल चौरसिया के घर पर छपा मार कर तलाशी ली थी जिसमें उसके घर में छुपाकर रखा गया प्रतिबंधित गुटखा बरामद हुआ था जिसकी कीमत रुपए 6 लाख 46 हजार रुपये बताई गई। पुलिस के अनुसार रामकृपाल चौरसिया प्रतिबंधित गुटखा के अवैध करोबार से जुड़ा है। अबतक उसके यहां पुलिस तीन बार छापामारी कर चुकी है और हर बार लाखों रुपए का प्रतिबंधित गुटखा बरामद कर चुकी है। आश्चर्य की बात यह है कि तीन बार में दो बार उसके यहां डीसीपी स्क्वाड ने छापामारी की है। स्थानीय लोगों का साफ साफ आरोप है कि जब डीसीपी स्क्वाड को रामकृपाल चौरसिया के घर में छुपा कर रखे गए प्रतिबंधित गुटखे के बारे में जानकारी मिलती है तो कांदिवली पुलिस को इसकी खबर क्यों नही होती है? लोगों का यह भी आरोप है कि इससे साफ जाहिर होता है कि प्रतिबंधित गुटखा का अवैध करोबार कांदिवली पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि गुटखा माफियाओं के अलावा अन्य गैरकानूनी कारोबार करने वालों की सेटिंग खबरियों के मार्फत एएसआई सावंत किया करते हैं और उच्च अधिकारियों तक नजराना भी पहुंचवाते हैं। सूत्रों की माने तो टेंपो के अलावा चारकोप पुलिस ने सन्नी के घर से भी काफी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया था। बताया यह भी जाता है कि कांदिवली पश्चिम, गणेश नगर में चल रहे प्रतिबंधित गुटखा के अवैध करोबार का मास्टरमाइंड ब्रिजेश चौरसिया, श्रीकांत चौरसिया सहित रामकृपाल चौरसिया हैं। इनके अलावा मनोज, नंदू, धीरज चौरसिया, मुहासिब चौरसिया, इरफान , सन्नी जायसवाल, अरविंद राव, खैरू , पप्पू और हुसैन भी प्रतिबंधित गुटखे के अवैध कारोबार में शामिल बताए जाते हैं।


