spot_img
Homeमुंबईमुंबई टू गोवा 1 जनवरी तक चलेगी एसी बस

मुंबई टू गोवा 1 जनवरी तक चलेगी एसी बस

  • MSRTC ने लिया फैसला

मुंबई (सं. भा.)  क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने मुंबई टू गोवा एसी बस चलाने का निर्णय लिया है। यह एसी बस मुंबई सेंट्रल से पणजी तक चलाई जाएगी। नए साल 1 जनवरी तक रोजाना चलने वाली यह बस सेवा राज्य के कोंकण तट से लगे पनवेल, महाड, चिपलून, कनकवली और सावंतवाड़ी होते हुए गोवा की राजधानी पहुंचेगी। एमएसआरटीसी के अनुसार बस मुंबई सेंट्रल से शाम 4.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे पणजी पहुंच रही है, जबकि वापसी की यात्रा गोवा से शाम 4:30 बजे शुरू होकर सुबह 7 बजे समाप्त होती है।

किराया 1245: बस का एक तरफ यात्री किराया 1245 रुपये है। अग्रिम आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। टिकट एमएसआरटीसी मोबाइल आरक्षण एप पर बुक किए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एसटी निगम के पास 16,000 बसों का बेड़ा है। राज्यभर में रोजाना 55 से 60 लाख लोग एसटी से यात्रा करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com