spot_img
Homeमहाराष्ट्रविरार में गांजा सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जप्त

विरार में गांजा सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जप्त

विरार (सं.भा.) मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में फैलते नशे के कारोबार पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विरार में अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष-2 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिससे इलाके में ड्रग्स कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विरार पूर्व के चंदनसार स्थित सागपाड़ा इलाके में एच.डी.आई.एल. इंडस्ट्रियल एस्टेट परिसर में पुलिस ने छापा मारकर 10.081 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 5,04,050 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में आलोक कृष्णा पांडे (21), निवासी वाकीपाड़ा, नायगांव पूर्व, वसई को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा बेचने के उद्देश्य से इलाके में पहुंचा था।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, पुलिस उपायुक्त संदीप डोईफोडे और सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष-2 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक ऋषिकेश पवळ, सहायक पुलिस निरीक्षक सागर शिंदे, उपनिरीक्षक सुहास कांबळे व उनकी टीम ने अंजाम दी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी बड़े ड्रग्स नेटवर्क का हाथ तो नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com