spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईवसई में बनेगा आधुनिक क्रीड़ा संकुल, खिलाड़ियों को मिलेंगी राष्ट्रीय स्तर की...

वसई में बनेगा आधुनिक क्रीड़ा संकुल, खिलाड़ियों को मिलेंगी राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं

वसई (सं.भा.) खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में वसई तालुका में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और अत्याधुनिक खेल सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्रस्तावित क्रीड़ा संकुल परियोजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में विधायक एवं क्रीड़ा संकुल अध्यक्षा स्नेहा दुबे पंडित की अध्यक्षता में वसई पश्चिम स्थित जनसंपर्क कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मालोंडे स्थित प्रस्तावित क्रीड़ा संकुल परियोजना, “खेलो इंडिया” योजना तथा खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान आधुनिक खेल मैदान, प्रशिक्षण केंद्र, फिटनेस सुविधाएं और राष्ट्रीय स्तर के संसाधन उपलब्ध कराने की योजना पर विशेष जोर दिया गया। विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि क्रीड़ा संकुल बनने से वसई के युवाओं और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा तथा क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी सुहास व्हनमाने, मुख्य कार्यकारी क्रीड़ा अधिकारी गिरीश इरनाक, अमृत घाडगे, संदीप चव्हाण, खुशी पवार, राजा मकवाना, बिजेंद्र कुमार और मयंक शेठ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com