मुंबई.(सं.भा.) यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए एक नई डिजिटल निगरानी व्यवस्था शुरू की है। ‘डिजिटल हंटर’ नामक इस अभियान के तहत पुलिस बिना वाहन रोके ही नियम तोड़ने वालों की पहचान कर सीधे चालान जारी कर रही है। अभियान के शुरुआती चरण में ही महज 24 घंटे के भीतर हजारों वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहरभर में लगाए गए हाईटेक सीसीटीवी कैमरों और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम की मदद से यातायात उल्लंघनों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी और कर्मचारी कैमरों से प्राप्त फुटेज का विश्लेषण कर नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान कर रहे हैं। इसके बाद वाहन मालिकों को ऑनलाइन चालान भेजा जा रहा है। इस तकनीक के जरिए 24 घंटे में करीब 6500 चालान जारी किए गए हैं, जिनसे 59 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।
अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल निगरानी व्यवस्था लागू होने से ट्रैफिक नियमों के पालन में सुधार आने की उम्मीद है। साथ ही सड़क पर वाहनों को रोककर कार्रवाई करने की जरूरत भी कम होगी, जिससे यातायात संचालन अधिक सुचारू रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और ऑनलाइन जारी चालानों का समय पर भुगतान करने की अपील की है।