- पानी की मशीन को कराया दुरुस्त
पालघर (सं. भा.) पालघर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से भूख हड़ताल का पत्र मिलते ही प्रशासन की नींद टूट गई और पानी की किल्लत से जूझ रहे विनवल आश्रम स्कूल में कुएं में लगी पानी की मशीन को तुरंत बदलकर पानी की कमी को दूर किया गया। जव्हार में स्थित विनवल आदिवासी आश्रम स्कूल महीनों से पानी की किल्लत से जूझ रहा हैं। जलसंकट को तुरंत दूर करने की मांग करते हुए मनसे पदाधिकारियों ने प्रशासन को पत्र देकर भूख हड़ताल करने इशारा दिया था। SDM व एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प की प्रकल्प अधिकारी आयुषी सिंह ने पदाधिकारियों को पत्र लिखते हुए कहा कि शासकीय स्कूल मैं जलपूर्ति से संबंधित 2 योजनाएं लागू की गई हैं। योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से लागू न किए जाने के कारण विद्यालय में जलापूर्ति न होने के कारण कुछ समस्या पैदा हुई है। प्रशासन ने मनसे से भूख हड़ताल आंदोलन को पीछे लेने के लिए सिफारस की। आश्वासन के बाद पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल आंदोलन को स्थगित कर दिया है।



