spot_img
Homeमुंबईदक्ष नागरिक फॉउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील कुमार हुए आजका कर्मवीर सम्मान...

दक्ष नागरिक फॉउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील कुमार हुए आजका कर्मवीर सम्मान से सम्मानित

मुंबई (सं. भा.) : अपने नाम के अनुसार दक्ष नागरिक फाउंडेशन विगत कई वर्षों से पूरी दक्षता के साथ बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए काम कर रही है। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील कुमार का संकल्प है कि बेटियां इतना शिक्षित और मजबूत बने कि अपने जीवन में आनेवाली किसी भी प्रकार की समस्या से खुद लड़ सकें। इसी संकल्पना को लेकर दक्ष नागरिक फाउंडेशन विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये अबतक करीब 20 हजार गरीब बच्चे और बच्चियों को बुक, बैग, पेंसिल,पेन,ड्राइंग बॉक्स सहित पढ़ाई से जुड़ी अन्य वस्तुएं वितरित किया है। इसके अलावा दक्ष नागरिक लॉ कॉलेज के माध्यम से 1000 बेटियों को मुफ्त लॉ की शिक्षा देने का संकल्प एडवोकेट सुनील कुमार ने लिया है। इसी तरह के सेवाभावी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए एडवोकेट सुनील कुमार को आजका कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


आपको बता दें कि आज का कर्मवीर अवॉर्ड के माध्यम से समाज और सोसाइटी में श्रेष्टतम योगदान देने के लिए विभिन्न प्लेटफॉर्मों से सुनील कुमार जैसे अन्य दिग्दजों का चयन निष्पक्षता के साथ किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com