भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का चौथा ‘राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न
नई दिल्ली (सं.भा.): कंस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया का एक राष्ट्रीय संगठन) ‘मोदी विजन-विकसित भारत 2047’ का राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री, पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, जनरल वी. के .सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएसपीएस संजय सिंह,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएसपीएस डॉ. शूलपाणि सिंह , महासचिव जितेन्द्र कुमार पांडे व देश के सभी राज्यों के अध्यक्ष और सैकड़ो की संख्या में पत्रकार सम्मिलित हुए i विशेष वक्ता प्रो.सुधीर सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय आईएमसी की गवर्निंग बॉडी के सदस्य, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शूलपाणि सिंह ने किया। महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए अध्यक्ष एडवोकेट वी. के. दुबे ने इस अवसर पर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वि के सिंह को साल पहनाकर सम्माननीत किया। पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वी.के .सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को पत्रकारों के सहयोग के बिना साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि बचपन से ही हवाई चप्पल, पाजामा तथा लम्बा कुर्ता पहने पत्रकार उनके आदर्श हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों की हर समस्या को हल करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट वी. के. दुबे के उत्कृष्ठ योगदान को देखते हुए उनको सम्माननित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।


