मुंबई (सं.भा.) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की पहचान माने जाने वाले मुंबादेवी मंदिर का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और मौजूदा सुविधाओं की कमी को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने मंदिर परिसर के पुनर्विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पहले चरण के कार्यों के लिए 57 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है।
दक्षिण मुंबई के कालबादेवी स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले मुंबादेवी मंदिर परिसर का विकास सिद्धिविनायक मंदिर पुनर्विकास परियोजना की तर्ज पर किया जाएगा। योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण, पैदल मार्गों का विस्तार, आंतरिक सड़कों का सुधार, जलापूर्ति, सीवरेज और वर्षा जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा।
परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा, मौजूदा जलाशय का जीर्णोद्धार होगा, फव्वारे, बैठने की व्यवस्था, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, ध्यान कक्ष, हवन मंडप और दीपस्तंभ जैसी धार्मिक संरचनाएं भी बनाई जाएंगी। बीएमसी का उद्देश्य मंदिर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं को आधुनिक और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
योजना के तहत मंदिर के आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को व्यवस्थित कर एक आकर्षक धार्मिक कॉरिडोर भी विकसित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।