मुंबई (सं भा.) साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ की जमकर तारीफ की है। फिल्म देखने के बाद ‘पुष्पा’ स्टार ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर करते हुए इसे ‘तमिल क्लासिक’ बताया। अल्लू अर्जुन की इस तारीफ के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा और तेज हो गई है।
अल्लू अर्जुन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिल्म हर सिनेमा प्रेमी को देखनी चाहिए और इसे समझने वाले दर्शकों के लिए यह किसी कविता से कम नहीं है। उन्होंने खास तौर पर निर्देशक अरुण माथेश्वरन के काम की सराहना करते हुए उनके निर्देशन को सम्मान के काबिल बताया।
इससे पहले अभिनेता महेश बाबू भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। अब अल्लू अर्जुन के समर्थन से फिल्म की चर्चा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में और बढ़ गई है। दोनों बड़े सितारों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।


