spot_img
Homeमुंबईबोरीवली में सामाजिक सौहार्द की मिसाल—23 बेटियों का सामूहिक कन्यादान

बोरीवली में सामाजिक सौहार्द की मिसाल—23 बेटियों का सामूहिक कन्यादान

मुंबई (सं. भा.) मुंबई के बोरीवली में समाजिक एकता और सहयोग की अनोखी मिसाल पेश करते हुए रायपुर धर्मलक्ष्मी जनसेवा ट्रस्ट और सहयोग सेवा ग्रुप ट्रस्ट ने 30 नवंबर 2025 को चीकूवाड़ी स्थित कै. बालासाहेब ठाकरे ग्राउंड में सर्व समाज के 23 बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न कराया। समाज की आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के जीवन में नई शुरुआत का यह अवसर सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत संगम बना। आपको बता दें कि इस 12वें सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह में संस्था ने मराठी समाज की 9, गुजराती समाज की 9, उत्तर भारतीय समाज की 4 और 1 बौद्ध धर्म की बेटी का उनके अपने-अपने रीतिरिवाज और परंपराओं के अनुसार विवाह कराया। संस्था ने अब तक देशभर में हजारों शादियाँ सम्पन्न करवाते हुए 5000 बेटियों का विवाह कराने का संकल्प लिया है। वही कार्यक्रम में जोड़ों के मेहमानों के लिए भोजन और नाश्ते की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। सभी नवविवाहित जोड़ों को घर में उपयोग आने वाले उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

संस्था के महिला-पुरुष सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया। बेटियों को आशीर्वाद देने पहुंचे स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि—“एक बेटी की शादी के लिए जहां एक पिता को संघर्ष करना पड़ता है, वहीं यहां 23 बेटियों का विवाह एक साथ करवाना अत्यंत सराहनीय कार्य है।” आपको बता दें कि.समारोह में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और औद्योगिक जगत के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें विधायक संजय उपाध्याय, उनके सहायक नीरव मेहता, शिवानंद शेट्टी, विधायक सुनील प्रभु, हरिद्वार से पधारे संत श्रद्धेय चिन्मयानन्द बापूजी, भागवताचार्य श्याम जी महाराज, जगन्नाथपुरी से प्रेमदास जी महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता श्री गौरी सावंत सहित कई संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा उद्योगपति पंकज गंगर, राजकुमार सोनी, नरेंद्र गुप्ता, अरविंद जोशी, कांतिभाई मारू, गिजू भाई, डॉ. योगेश लखानी, गणेश अग्रवाल, गोविंद वैष्णव, प्रदीप जैन, सुभाष रोड़ा, श्याम सुंदर शर्मा, श्याम भाई पटेल, शिरीष पारेख, पद्मश्री पंकज डगली, पद्मश्री मुक्ताबें, अंबेधाम के बापू सहित कई मान्यवरों ने भी जोड़ों का आशीर्वाद दिया।


संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा और महिला अध्यक्ष एकता पारीक ने बताया कि यह कार्यक्रम सहयोग सेवा ग्रुप के अध्यक्ष यतीन मगिया, कन्यादान परिवार के सुपर-30 लीडर भक्ति सचदेव, सुषमा सोनी, मुकेश मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, सुपर-30 टीम, सुपर एक्शन फोर्स टीम, सहयोग सेवा परिवार, जॉय फाउंडेशन, उड़ान परिवार, वरिष्ठ नागरिक परिवार, मॉर्निंग परिवार, रोटरी क्लब, इनर व्हील और मुंबा देवी ट्रस्ट के सामूहिक प्रयासों से सफल हुआ।
लोगों में चर्चा है कि यह आयोजन न केवल बेटियों के जीवन में नई रोशनी लेकर आया, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सेवा की अद्भुत भावना का संदेश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com