spot_img
Homeमुंबईपीयूष गोयल के हाथों मनपा की नई योजना का शुभारंभ, लड़कियों को...

पीयूष गोयल के हाथों मनपा की नई योजना का शुभारंभ, लड़कियों को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन

मुंबई(सं.भा.): मनपा स्कूलों की छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए मुंबई महानगरपालिका ने रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। बोरीवली (पश्चिम) स्थित मंडपेश्वर मुंबई पब्लिक स्कूल की नई इमारत का लोकार्पण केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया। इसी मौके पर मनपा के शिक्षा विभाग ने छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरण अभियान का भी शुभारंभ किया।
इस योजना के तहत मुंबई के लगभग 60 हजार छात्राओं को नियमित रूप से सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़े और वे मासिक धर्म के दौरान बिना किसी कठिनाई के विद्यालय जा सकें।
कार्यक्रम में संबोधन देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि मनपा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम लगातार प्रेरक और उपयोगी उपक्रम लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर उठाया गया यह कदम छात्राओं के आत्मविश्वास और उनकी शिक्षा दोनों को मजबूती देगा।
इस अवसर पर भाजपा विधायक मनीषा चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक बाला तावड़े, मनपा अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com