spot_img
Homeमहाराष्ट्र'लाडला' की अधूरी शूटिंग और दिव्या भारती की आखिरी याद, अनीस बज्मी...

‘लाडला’ की अधूरी शूटिंग और दिव्या भारती की आखिरी याद, अनीस बज्मी ने सुनाई कहानी

मुंबई (सं.भा.) दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती की असमय मौत से जुड़ा एक भावुक किस्सा एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म लेखक-निर्देशक अनीस बज्मी ने खुलासा किया है कि दिव्या ने अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले फिल्म लाडला की शूटिंग की थी और कैमरे के सामने उनका आखिरी संवाद था—”मुझे बचाओ।”

एक इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने बताया कि 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती के निधन से एक दिन पहले वह उनके साथ शूटिंग कर रहे थे। उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि वही उनका आखिरी शूट साबित होगा। दिव्या की अचानक मौत के बाद पूरी फिल्म की योजना बदलनी पड़ी, क्योंकि फिल्म का अधिकांश हिस्सा पहले ही उनके साथ शूट किया जा चुका था।

अनीस बज्मी ने बताया कि दिव्या भारती के निधन के बाद फिल्म को दोबारा तैयार करना पड़ा। बाद में श्रीदेवी को मुख्य भूमिका के लिए राजी किया गया, जबकि उन्होंने पहले इसी कहानी पर आधारित दक्षिण भारतीय फिल्मों का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था। आखिरकार 1994 में रिलीज हुई ‘लाडला’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।

गौरतलब है कि महज 19 वर्ष की उम्र में दिव्या भारती का निधन हो गया था। बेहद कम समय में उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई और आज भी उन्हें 90 के दशक की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में याद किया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com