- एक्टर सोनु सूद ने किया उद्घाटन
- पूर्व मंत्री द्वय सुभाष देसाई व असलम शेख रहे उपस्थित
मुंबई (सं. भा.)। जिवन में सफल होने का कोई सॉर्टकट नही होता है। इसके लिए व्यक्ति को मेहनत का रास्ता ही चुनना पड़ता है। ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशकों में शामिल डॉक्टर नितिन पवार, डॉक्टर सतीश वानवे एवं डॉक्टर राजेश काकड़े की एकता और मेहनत का ही परिणाम है कि ऑस्कर ग्रप ऑफ हॉस्पिटल के ताज में सफलता का एक और पंख लगा है। ग्रुप का यह ११ वां हॉस्पिटल है जो गोरेगांव पश्चिम, लिंक रोड स्थित पेहडाई मेट्रो स्टेशन के बगल में बने शेफर्ड रॉयल बिल्डिंग में बना है। तीन मंजिला और १०० बेड के इस हॉस्पिटल का नाम ऑस्कर सूपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रखा गया है।

बता दें कि रविवार २५ दिसंबर २०२२ को ऑस्कर सूपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन फिल्म एक्टर सोनु सूद के करकमलों से संपन्न हुआ। सोनु सूद एक परोपकारी फिल्म एक्टर के तौर पर मशहूर है जिन्होंने कोरोना काल में अनगिनत लोगों की दिल खोल कर मदद की थी जो अनवरत जारी है। इस अवसर पर शिवसेना नेता व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, मालाड पश्चिम विधान सभा के विधायक व महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे असलम शेख विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इसके अलावा सैकड़ों शुभचिंतकों ने ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के तीनों कर्ताधर्ता डॉक्टरों को अपनी अपनी शुभकामनाएं दी।



