मुंबई (सं. भा.) यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस और बीकानेर स्टेशन के बीच विशेष किराए पर शीत कालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। 04714 बांद्रा टर्मिनस- बीकानेर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस से 4 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 2.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन 30 दिसंबर से 27 जनवरी तक चलेगी। इसी 04713 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बीकानेर से 3 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 1.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 29 दिसंबर से 26 जनवरी तक चलेगी। 04714 की बुकिंग 27 दिसंबर से यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के परिचालन, समय, ठहराव की जानकारी के लिए यात्री www.en- quiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।



