spot_img
Homeमुंबईएंटी करप्शन के शिकंजे मे घुसखोर क्लर्क, १५००० की रिश्वत लेते रंगेहाथ...

एंटी करप्शन के शिकंजे मे घुसखोर क्लर्क, १५००० की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

नायगांव (सं. भा.)। यदि सरकार द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते का गठन नही किया गया होता तो सरकारी कर्मचारी बेलगाम होकर आम जनता को लुट लेते। समय-समय पर एसीबी द्वारा कि जाने वाली कार्यवाई से जिस तरह से भ्रष्ट सरकारी बाबू गिरफ्त मे आते है। उससे सरकारी अमलों मे चल रही लुट खसुट का पता चलता है। गौरतलब हो की वसई विरार मनपा के प्रभाग समिति ‘डी’ में क्लर्क के पद पर तैनात नंदकुमार कमलाकर कोली नामक कर्मचारी को पालघर एंटीकरप्शन की टीम ने घरपट्टी लगाने के लिए १५ हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में आगे की कार्रवाई विभाग द्वारा की जा रही है।

जानकारी के अनुसार २९ वर्षीय शिकायतकर्ता सहित सात लोगों के घर की घरपट्टी लगाने के बदले में प्रभाग समिति डी के आचोले स्थित कार्यालय में तैनात नंदकुमार कमलाकर कोली (४३) ने ३५ हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन से की गई थी। शिकायतकर्ता ने एंटीकरप्शन टीम को बताया कि उसके सहित ७ लोगों की घरपट्टी लगवाने के लिए वह कोली के पास गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com