spot_img
Homeमुंबईवसई में 22 से 24 अगस्त तक आर्य समाज का वेद प्रचार...

वसई में 22 से 24 अगस्त तक आर्य समाज का वेद प्रचार समारोह

वसई(स भा): महर्षि दयानन्द सरस्वती के वेद प्रचार के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आर्य समाज वसई की ओर से इस वर्ष भी वेद प्रचार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 22, 23 और 24 अगस्त 2025 को वसई (पश्चिम) के शास्त्री नगर स्थित सुरेखा भवन सभागार में आयोजित होगा।

समारोह के दौरान प्रतिदिन देवयज्ञ, भजनोपदेश और वेद-कथा जैसे धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस अवसर पर आर्य जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान आचार्य संजय ‘याज्ञिक’ (मेरठ, उत्तर प्रदेश) और पं. तृषपाल ‘विमल’ (बागपत, उत्तर प्रदेश) सहित अनेक संन्यासी वक्ता वेदों की शिक्षाओं पर प्रवचन देकर जनता का मार्गदर्शन करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस समारोह में स्थानीय आमदार श्रीमती स्नेहाताई दुबे ‘पंडित’ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से अनेक धार्मिक आस्थावान भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

आर्य समाज वसई का यह वार्षिक आयोजन वेदों के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में नैतिक व आध्यात्मिक जागरण लाने के उद्देश्य से किया जाता है। आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वेद प्रचार के इस पुण्य कार्य का लाभ उठाएँ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com