spot_img
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा

उत्तर प्रदेश कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा

फतेहपुर/लखनऊ (सं.भा.) : उत्तर प्रदेश की 37वीं स्टेट सीनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 500 और 200 मीटर की विभिन्न स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां कई जिलों के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की कयाक (के-1, के-2, के-4) तथा कैनो (सी-1, सी-2 और सी-4) स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 500 मीटर पुरुष के-1 वर्ग में सत्यम पलियान ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंकित चौधरी और इंद्रराज कुमार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। के-2 और के-4 स्पर्धाओं में भी उत्तर प्रदेश पैडलिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं सी-1 पुरुष वर्ग में सुधांशु भारतीय विजेता रहे।

महिला वर्ग में 500 मीटर के-1 स्पर्धा में सुप्रिया निषाद ने पहला स्थान प्राप्त किया। के-2 में भूमि सोनकर और आंचल सोनकर की जोड़ी विजेता बनी, जबकि सी-1 में अनुष्का और सी-2 वर्ग में ऋतिका व अंजलि की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

200 मीटर स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष सी-1 वर्ग में अंकुर दुबे ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिला वर्ग में सुप्रिया निषाद और ऋतिका कुमारी ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, वाराणसी, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मेरठ, बिजनौर, बुलंदशहर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह साबित किया कि उत्तर प्रदेश में जल क्रीड़ाओं के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है और राज्य स्तर पर नई प्रतिभाएं तेजी से उभर रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com