spot_img
Homeमुंबई5 महीने में 'एटीएस' ने पकड़े 402 अनधिकृत दलाल

5 महीने में ‘एटीएस’ ने पकड़े 402 अनधिकृत दलाल

मुंबई (सं. भा.) : भारतीय रेलवे में अब पीक सीजन के अलावा भी कई रूट पर ट्रेन की रिजर्व टिकट नहीं मिलती है। इसका फायदा अनधिकृत दलाल उठाते है, जो यात्रियों को रिजर्व टिकट उपलब्ध कराने के बहाने धाधली करते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए रेलवे ने ऐंटि टाउट स्कॉड (एटीएस) बनाया है। एटीएस ने अप्रैल 2023 से सितंबर 2023 तक मध्य रेल पर अनधिकृत दलाली के 402 मामले पकड़े हैं। 473 लोगों को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत गिरफ्तार किया और करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में सबसे ज्यादा 243 मामले दर्ज कर 288 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अनधिकृत दलालों के अलावा रेलवे सुरक्षा बल ने भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 155 के तहत विकलांगों के लिए आरक्षित डिब्बों में अवैध यात्रा के 7782 मामले दर्ज किए। अप्रैल 2023 से सितंबर 2023 तक की अवधि के लिए सामूहिक रूप से आरोपियों से 16.68 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान मुंबई मंडल से 6,669 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनसे करीब 13 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

पश्चिम रेलवे ने भी की कार्रवाई

अनधिकृत यात्रा पर रोक लगाने और महिलाओं एवं दिव्यांग यात्रियों को सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ ने 05 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2023 तक 07 दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान दिव्यांग यात्रियों के लिए निर्धारित डिब्बों में अनधिकृत रूप से यात्रा करने के लिए लगभग 730 व्यक्तियों और महिला डिब्बो में अनधिकृत रूप से यात्रा करने के लिए लगभग 200 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com