मुंबई (सं. भा.)। पिछले साल कोरोना के कहर से जुंझकर किसी तरह बाहर निकले लोगो कि लापरवाही एक बार फिर से भारी पड़ने लगी है। हालांकि इसके लिए चिकित्सा विभाग सतर्क हो गया है। लेकिन पुलिस विभाग भी लोगो को जागरुक करने मे लगा हुआ है। उसने ट्वीट के माध्यम से लोगों को सावधान किया है। कोरोना महामारी के फिर से पैर पसारने से सरकार सक्ते में है, सभी सुरक्षा एजेसिंयां सतर्क हो गयी हैं। लोगों के मास्क पहनने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। अब बिना मा@स्क के वाहन चलाते पकड़े गए तो जेब ढीली करनी पड़ सकती है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को इसके लिए सावधान किया है। मुंबई पुलिस की ट्वीट में बिना हेलमेट के बाइक और बिना सीटबेल्ट के वाहन चलाने पर ५०० रुपए की फाइन है। अब बिना मास्क पहले वाहन चलाते पकड़े गए, तो २०० रुपए और फाइन भरना पड़ सकता है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस मास्क के बिना वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर सकती है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ-मुहिम शुरु की है।
बिना मास्क के पकड़े गए तो जेब करनी पड़ सकती है ढीली
इसके तहत ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर रास्तों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है। इसके लिए ट्रफिक पुलिस की विशेष टीम बनायी गयी है। इसके तहत एक ओर लोगों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरुक किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों कर कार्रवाई की जा रही है।


