पालघर (सं. भा.) जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सों में पत्थरबाजी और उपद्रव के विरोध में पालघर के बजरंगी सड़कों पर उतरे। नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते कानून को अपने हाथ में ले ली इसी के के विरोध में पालघर तहसीलदार कार्यालय के सामने बजरंगदल ने प्रदर्शन किया। उपद्रवियों और देश विरोधी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि आज देश में निर्दोष हिंदुओं की दुकानें लूटी और जलाई जा रही उन्हें पत्थर मारा जा रहा है। पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की जा रही, उन्हें मारा जा रहा है। सरकारी गाड़ियों की तोड़-फोड़ की जा रही है। मस्जिद में अल्लाह की इबादत होती हो उस मस्जिद से नमाज पढ़ने के बाद जिस तरह कुछ उपद्रवी हाथ में पत्थर लेकर निकल रहे है यह चिंता का विषय है। आखिर इन मस्जिदों में इतना पत्थर कहां से आता है। सरकार और राष्ट्रपति से हमारी मांग है कि उपद्रवियों और देश-विरोधी लोगों पर रासुका के तहत सख्त कार्रवाई करना चाहिए। मस्जिदों को भी चिन्हित कर उस पर कार्रवाई की जाए जिन मस्जिदों से पत्थर बरस रहे । अगर पत्थरबाजी का यह सिलसिला जल्दी नहीं रुका तो हिन्दू भी शांत नही रहेंगे।
पत्थरबाजी के खिलाफ पालघर में सड़क पर उतरे बजरंगी
RELATED ARTICLES


