मुंबई (सं. भा.)। पिछले ३० सालों से उत्तर मुंबई मे अजेय राज करने वाले सांसद गोपाळ शेट्टी ने कोरोना काल में मरीजों के लिए ५००० यूनिट रक्त संग्रह करने का संकल्प लिया था। जिसको पुरा करने के लिए उन्होंने उत्तर मुंबई के सभी नगरसेवकों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से शेट्टी ने रक्तदान शिविर आयोजित करने और उसमे भारी संख्या मे लोगों से रक्त दान करने की अपील की थी। जिसके बाद उत्तर मुंबई मे ६३ स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमे ५००० से अधिक युनिट रक्त जमा किया गया। इस अभियान की शुरुआत पिछले महीने ४ अप्रैल को की गई थी। रक्तदान शिविरोच में भाजपा, भाजपा के उत्तर मुंबई सर्व विधायक, नगरसेवक, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा विविध सामाजिक संस्था, राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अभाविप, कच्छ युवक संघ, जैन, मुस्लिम, आगरी समाज, कोली समाज, वागड समाज महिला मंडल उसी प्रकार युवक मंडल, गणपति मण्डल ऐसे अनेक समाज के प्रत्येक वर्ग से रक्तदान शिविर आयोजित की और रक्तदान कर उत्तर मुंबई में ६३ शिविर और ५१५३ यूनिट रक्त रविवार तक आंकड़ा जमा किया गया है। भाजपा उत्तर मुंबई के सर्व नगरसेवक ने अपने-अपने वार्ड के व सामाजिक संस्थाओं को साथ में मिलकर संयुक्त रक्तदान शिविर आयोजित किए। रविवार १ मई को ६ स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संकल्प पूर्ती के बाद विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर, भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक मंगलप्रभात लोढा, जिल्हाध्यक्ष गणेश खनकर ने ५००० यूनिट रक्त संग्रह का पूर्ण होने के इस उपलब्धि पर सांसद गोपाळ शेट्टी को समृति चिन्ह देते हुए तेरापंथ भवन में विशेष सत्कार किया गता। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहभागी जिल्हाध्यक्ष गणेश खनकर, विनोद शेलार, दिलीप पंडित, प्रकाश दरेकर, निखिल व्यास, सचिन शिरवडकर, रश्मी भोसले, नगरसेवक कमलेश यादव, शिवकुमार झा, सुनीता यादव, महेश राऊत व अण्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


