मुंबई (सं. भा.) उपनगर कांदिवली के पश्चिम स्थित चारकोप इंडस्ट्रियल इस्टेट परिसर में गरुणा पेट्रोल पंप के पीछे हमेशा ८ – १० ऑटो रिक्शा लम्बे समय से पार्क कर दिए गए है। जिनका की अन्य कोई उपयोग नहीं है क्योंकि उक्त रिक्शे भंगार हो चले है, उनमें आस पास के लोगो ने गोदाम बना डाला है। उक्त रिक्शो के खड़े रहने से सड़क पर अन्य वाहनों एवं पदयात्रियों को काफी कठिनाइयां होती हैं।
बतादें कि हिंदुस्तान नाका से होकर गणेश नगर लिंक रोड तक भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। सुबह एवं शाम के समय भीड़ बढ़ने से प्रतिदिन १० -१५ मिनटों तक यातायात ठप्प रहता है। इसके अनेक वाहन चालकों के समय से न पहुंचने पर उन्हें कई तरह से नुकसान उठाना पड़ता है। इन भंगार हो चले ऑटोरिक्शो की अवैध पार्किंग के विरुद्ध न यातायात पुलिस कभी कार्रवाई करती है और ना ही मनपा आर / दक्षिण वार्ड के अधिकारी कुछ करते हैं, जबकि आसपास की सोसाइटियों के सदस्यों ने ट्विटर, व्हाट्सएप्प एवं दूरभाष पर कई बार शिकायतें की हैं, किंतु उन रिक्शों को हटवाने तथा रिक्शा -मालिकों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई यातायात पुलिस व् मनपा द्वारा नहीं की गई है।


